Drugs Case: आर्यन खान से SIT ने की आधी रात तक पूछताछ, दर्ज हुए बयान - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, 12 November 2021

Drugs Case: आर्यन खान से SIT ने की आधी रात तक पूछताछ, दर्ज हुए बयान

बॉलिवुड सुपरस्टार के बेटे आर्यन खान में फंसे हुए हैं। शुक्रवार को आर्यन जमानत की शर्त के मुताबिक हाजिरी लगाने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो () के दफ्तर पहुंचे थे। इसके बाद देर शाम आर्यन ड्रग्स केस की जांच कर रही नई की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के सामने पेश हुए। नवी मुंबई स्थित एसआईटी के इस ऑफिस में आर्यन से आधी रात तक पूछताछ चलती रही। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक आर्यन ने एसआईटी के सामने अपने बयान दर्ज कराए हैं। बताया जा रहा है कि यहां आर्यन से क्रूज ड्रग पार्टी और छापेमारी के दौरान क्या-क्या हुआ, इस मुद्दे पर पूछताछ की गई है। माना जा रहा है कि समीर वानखेड़े की टीम के दावों पर भी से पूछताछ की गई होगी। एसआईटी अभी आर्यन खान के केस को पूरी प्रायॉरिटी पर रख रही है। आर्यन खान के अलावा एसआईटी इस केस में अन्य आरोपियों से भी जल्द पूछताछ कर सकती है। बता दें कि एनसीबी ने 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के बाद एनसीबी ने आर्यन खान समेत कई लोगों को ड्रग्स लेने और खरीद-फरोख्त करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आर्यन को 29 अक्टूबर को बॉम्बे हाई कोर्ट के जमानत के आदेश के बाद रिहा कर दिया था। आर्यन के साथ ही उनके साथ गिरफ्तार हुए अब्बास मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी जमानत पर रिहा कर दिया गया है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3c99Ye0
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages