ऐक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस वक्त अपने नए गाने 'Kusu Kusu' को लेकर चर्चा में हैं। इस गाने में नोरा फतेही के कातिलाना डांस मूव्स की खूब तारीफ हो रही हैं। फैन्स से लेकर सिलिब्रिटीज तक नोरा के इस गाने पर अपने मूव्स दिखा रहे हैं। अब नोरा ने इस गाने की सिंगर ज़ारा खान () के साथ गजब का डांस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में नोरा फतेही और जारा खान बेली डांस करती नजर आ रही हैं। हर कोई इन दोनों के डांस की तारीफ कर रहा है। इस वीडियो को ज़ाना खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर किया है। मजेदार बात यह है कि फैन्स वीडियो में नोरा फतेही और ज़ारा खान के डांस मूव्स देख उनकी तुलना कर रहे हैं। कोई नोरा की तारीफ कर रहा है तो कोई ज़ारा खान की। कौन हैं ज़ारा खान? बता दें कि ज़ारा खान मशहूर सिंगर सलमा आगा की बेटी हैं। उन्होंने 1982 में आई फिल्म 'निकाह' से खूब चर्चा बटोरी थी। फिल्म में ऐक्टिंग करने के अलवा सलमा ने 'दिल के अरमां' गाना भी गाया था, जो सुपरहिट रहा। सलमा की बेटी ज़ारा सिर्फ सिंगर ही नहीं बल्कि ऐक्ट्रेस भी हैं। वह अर्जुन कपूर स्टारर 'ऑरंगजेब' में नजर आई थीं। एक दिन पहले शेयर किए गए इस डांस वीडियो को अब तक ढाई लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। '' का गाना 'Kusu Kusu' 'Kusu Kusu' गाना जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार स्टारर फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' का है और इसे खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म में गौतमी कपूर, हर्ष छाया, मोहसिन खान और अनूप सोनी भी नजर आएंगे। 'सत्यमेव जयते 2' 25 नवंबर को रिलीज होगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3wFsunL
via IFTTT

No comments:
Post a Comment