(Ranveer Singh) और (Deepika Padukone) ने अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग के दम पर बॉलिवुड इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। 14 नवंबर यानी रविवार को इस कपल की शादी की तीसरी सालगिरह ( And Wedding Anniversary) है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए छुट्टी पर चले गए हैं। हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं है कि वह दोनों कहां गए हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शहर के बाहर कुछ क्वॉलिटी टाइम बिताने का फैसला किया है। कपल के एक करीबी सोर्स ने बताया है, 'अपने बिजी शूटिंग शेड्यूल के बावजूद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह पर कुछ समय निकालने और एक साथ समय बिताने का मन बनाया है।' रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर को इटली के लेक कोमो में प्राइवेट सेरेमनी में कोंकणी और सिंधी परंपरा में शादी की थी। दोनों की शादी के दौरान उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इसके बाद मुंबई और बेंगलुरु में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने रिसेप्शन रखा था। इस कपल ने शादी की पहली सालगिरह पर बालाजी और पद्मावती मंदिर में पूजा-अर्चना की थी और उसके बाद अमृतसर के स्वर्ण मंदिर गए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह फिल्म '83' में नजर आएंगे। डायरेक्टर कबीर खान की इस फिल्म में पहली बार वह दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। स्पॉर्ट्स ड्रामा फिल्म में वह कपिल देव तो दीपिका पादुकोण उनकी ऑनस्क्रीन वाइफ रोमी भाटिया के रोल में हैं। फिल्म '83' इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर सिंह फिल्म 'जयेशभाई जोरदार', फिल्म 'सर्कस' और फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में काम करते दिखाई देंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' के अलावा फिल्म 'पठान' शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ काम कर रही हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण 'द इंटर्न' के रीमेक में नजर आएंगी। वह शकुन बत्रा और नाग अश्विन की अगली फिल्म में दिखाई देंगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3Hf7VU9
via IFTTT

No comments:
Post a Comment