Photos: रोनित रॉय ने पत्नी को बर्थडे पर रोमांटिक अंदाज में किया विश, ऐक्टर ने दिखाई लिप लॉक वाली तस्वीर - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 11 November 2021

Photos: रोनित रॉय ने पत्नी को बर्थडे पर रोमांटिक अंदाज में किया विश, ऐक्टर ने दिखाई लिप लॉक वाली तस्वीर

ऐक्टर (Ronit Roy) ने छोटे और बड़े पर्दे पर अपनी ऐक्टिंग से लोगों के दिल में खास जगह बनाई है। रोनित रॉय सोशल मीडिया पर अपने से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। अब रोनित रॉय ने अपनी पत्नी (Neelam Singh) के जन्मदिन की बधाई देते हुए रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। रोनित रॉय और नीलम सिंह की तस्वीरों () पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं। रोनित रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नीलम सिंह के साथ की तीन तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में रोनित और नीलम एक दूसरे को लिप लॉप करते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में रोनित नीलम के हाथों पर किस करते दिख रहे हैं। तीसरी तस्वीर में रोनित और नीलम रोमांटिक पोज दे रहे हैं। रोनित रॉय ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मेरे प्यार नीलम को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई।' रोनित रॉय ने पत्नी नीलम सिंह के बर्थडे पर इंस्टाग्राम से एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रोनित रॉय और नीलम सिंह की रोमांटिक तस्वीरें हैं। वहीं, बैकग्राउंड में जुबिन नौटियाल का गाना बज रहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रोनित रॉय के कई फिल्मों और वेब सीरीज में बिजी हैं। रोनित रॉय को आखिरी बार वेब सीरीज 'कैंडी' में ऋचा चड्ढा के साथ नजर आए थे। वहीं, वह टीवी पर आखिरी बार सीरियल 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास' में वकील के रोल में दिखाई दिए थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3kqKAou
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages