Video: नोरा फतेही के गाने 'कुसु कुसु' गाने पर इन तीन बच्चियों ने किया तूफानी डांस, इनकी एनर्जी कर रही सबको हैरान - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 11 November 2021

Video: नोरा फतेही के गाने 'कुसु कुसु' गाने पर इन तीन बच्चियों ने किया तूफानी डांस, इनकी एनर्जी कर रही सबको हैरान

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का हालिया रिलीज़ गाना 'कुसु कुसु' (Kusu Kusu) फैन्स के बीच धमाल मचा रहा है। नोरा के इस गाने का जादू बच्चों तक पर नजर आ रहा है। नोरा फतेही ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके इस ग्लैमरस गाने पर 3 बच्चियां () शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। नोरा ने इन बच्चियों का वीडियो इंस्टाग्राम पर रीशेयर किया है, जिसमें तीनों उनके लेटेस्ट सॉन्ग 'कुसु कुसु' पर शानदार डांस करती दिख रही हैं। जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' के इस गाने पर इन तीनों बच्चियों का मूव्स शानदार है। ये तीनों डांस के मामले में नोरा से कम नजर नहीं आ रही हैं। इन बच्चियों के डांस की तारीफ नोरा ने भी की है। वीडियो शेयर करते हुए नोरा ने लिखा है, 'OMG, यह काफी क्यूट है, तुमलोग बहुत शानदार हो।' इसी के साथ नोरा ने #Kusukusuchallenge को हैशटैग भी किया है। नोरा के फैन्स भी इन बच्चियों के डांस को काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर प्यार बरसा रहे हैं। बता दें कि जॉन अब्राहम (John Abraham) और दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते 2 (Satyameva Jayate 2) का नया गाना 'कुसु कुसु' (Kusu Kusu) हाल ही में रिलीज़ हुआ है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3C5Cvf1
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages