Video: राजकुमार राव-पत्रलेखा ने की सगाई, ऐक्टर ने रोमांटिक अंदाज में घुटनों पर बैठ किया प्रपोज - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 13 November 2021

Video: राजकुमार राव-पत्रलेखा ने की सगाई, ऐक्टर ने रोमांटिक अंदाज में घुटनों पर बैठ किया प्रपोज

बॉलिवुड कपल राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekha) 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और उससे एक दिन पहले यानी 13 नवंबर ( Patralekha engaged) को उन्होंने सगाई कर ली। राजकुमार और पत्रलेखा की सगाई चंडीगढ़ में हुई, जिसमें परिवार के लोगों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से कुछ करीबी लोग शामिल हुए। राजकुमार राव और पत्रलेखा की सगाई की तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सगाई की रस्म के लिए राजकुमार और पत्रलेखा ने वाइट कलर के आउटफिट पहने थे। दोनों की जोड़ी खूब जम रही थी। बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले 10 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। पत्रलेखा को रिंग पहनाने से पहले राजकुमार राव (Rajkummar Rao proposed Patralekha) ने उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पत्रलेखा भी राजकुमार राव को शादी के लिए प्रपोज करती नजर आ रही हैं। प्रपोजल के बाद इस कपल ने साथ में रोमांटिक डांस भी किया। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने चंडीगढ़ के लग्जरी रिजॉर्ट द ओबेरॉय सुखविलास में सगाई की। फराह खान, साकिब सलीम और हुमा कुरैशी भी सगाई में शामिल हुईं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3kzxt4G
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages