राजीव सेन और चारू असोपा ने बताया अपनी नवजात बेटी का नाम, कपल ने शेयर कीं प्यारी तस्वीरें - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 13 November 2021

राजीव सेन और चारू असोपा ने बताया अपनी नवजात बेटी का नाम, कपल ने शेयर कीं प्यारी तस्वीरें

'मेरे अंगने में' फेम () और उनके पति () बीती 1 नवंबर के बेटी के पैरंट्स बने हैं। इस कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की थी। अब चारू असोपा और राजीव सेन ने अपनी न्यू बॉर्न बेबी के नाम का खुलासा किया है। राजीव सेन और चारू असोपा ने अपनी बच्ची का नाम जियाना सेन रखा है। राजीव सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उनकी फैमिली के सदस्य नजर आ रहे हैं और जियाना को अपनी गोद में लिए हुए हैं। इसके साथ उन्होंने पोस्ट में लिखा है, हमारी बेटी जियाना सेन का हमारे परिवार में स्वागत है। चारू असोपा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह अपने पति और बेटी के साथ दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'जियाना सेन के साथ एक तस्वीर।' चारू असोपा और राजीव सेन की बेटी का नाम फैंस को खूब पसंद आया है। गौरतलब है कि चारू असोपा ने मई में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। हमारे सहयोगी ईटाइम्स टीवी को पहले दिए एक इंटरव्‍यू में चारू असोपा ने अपनी प्रेग्नेंसी के पहले क्षणों को शेयर किया था। राजीव सेन और चारू असोपा ने अपने घर में जियाना सेन के साथ पहली दिवाली मनाई थी तो घर पूरी तरह से रोशनी से जगमगा उठा। बताते चलें कि राजीव सेन कि बहन सुष्मिता सेन ने बुआ बनने पर सोशल मीडिया के जरिए खुशी जाहिर की थी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3wH7JIm
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages