वायरल सवाल का अक्षय कुमार ने दिया जवाब - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 14 August 2019

वायरल सवाल का अक्षय कुमार ने दिया जवाब

बॉलिवुड ऐक्‍टर इन दिनों अपनी फिल्‍म '' के प्रमोशन में बिजी हैं। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इस तरह की चर्चा है कि अक्षय की फिल्‍मों का कनेक्‍शन प्रधानमंत्री से होता है या उनकी फिल्‍में राष्ट्रवाद के मुद्दे से प्रभावित होती हैं। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान यही सवाल ऐक्‍टर से पूछा गया। इसके जवाब में उन्‍होंने कहा, 'मोदी सर ने साल 2014 में स्वच्छ भारत की शुरुआत की थी लेकिन मेरी फिल्म टॉइलट: एक प्रेम कथा 2017 रिलीज हुई। ऐसे में आप गलत हैं।' अक्षय ने आगे कहा, 'चंद्रयान के प्रॉजेक्ट पर साल 2015 से काम हो रहा है और हमने मिशन मंगल की शूटिंग दिसंबर 2018 में शुरू की थी। ऐसे में यहां भी कोई कनेक्शन नहीं है। यह सिर्फ संयोग की बात है।' ऐक्टर ने एक और उदाहरण देते हुए कहा, 'इसरो की स्‍थापना 15 अगस्त 1969 को हुई थी और यह एक इत्तेफाक की ही बात है कि हमारी फिल्म इस संस्था की 50वीं ऐनिवर्सरी पर रिलीज हो रही है। मुझे यह बात कुछ महीने पहले ही मालूम पड़ी।' मिशन मंगल ऐक्‍टर ने कहा कि केसरी की बात करें तो फिल्‍म 1897 की कहानी है जहां हम पर अटैक हुआ, हमने किसी पर हमला नहीं किया। इस तरह जैसी बातें हो रही हैं, उनमें कोई वास्‍तविकता नहीं है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/33BfekT
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages