पाकिस्‍तान ने भारतीय विज्ञापनों पर लगाया बैन - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 14 August 2019

पाकिस्‍तान ने भारतीय विज्ञापनों पर लगाया बैन

इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया रेग्‍युलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने उन टेलिविजन कमर्शल्‍स पर पूरी तरह से बैन की घोषणा की है जो भारत में प्रड्यूस किए गए हैं या उसे भारतीय कलाकार पर फिल्‍माया गया है। PEMRA ने बुधवार को एक बयान जारी करते हुए कहा, 'पाकिस्तानी टीवी स्क्रीन्‍स पर भारतीय कैरक्‍टर्स की उपस्थिति पाकिस्तानियों के दुखों को बढ़ाती है जो कश्मीरी भाइयों पर भारतीय अत्याचारों से परेशान हैं।' PEMRA ऑर्डिनेंस 2002 के सेक्‍शन 27 (a) को लागू करते हुए अथॉरिटी ने डिटॉल, सनसिल्‍क, सर्फ एक्‍सेल समेत कई मल्‍टीनैशनल ब्रैंड्स के विज्ञापनों को बैन कर दिया है। बता दें, पिछले साल अक्‍टूबर में रेग्‍युलेटरी बॉडी ने इंडियन टेलिविजन कॉन्‍टेंट/चैनल्‍स को दिखाने की परमिशन वापस ले ली थी। बता दें, पाकिस्‍तान ने यह कदम तब उठाया है जब बीते दिनों भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को रद्द करने और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाने का फैसला लिया था। भारत का यह निर्णय पाक को पाकिस्‍तान को पसंद नहीं आया है और पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने पुलवामा जैसे अटैक की धमकी दी है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2KOf957
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages