नीतू कपूर इस समय अपने पति वेटरन ऐक्टर ऋषि कपूर के साथ कैंसर के इलाज के लिए न्यू यॉर्क में हैं। नीतू कपूर अपने और ऋषि कपूर के बारे में सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपडेट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया है। इस विडियो में नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की फिल्म 'चांदनी' के गाने 'तेरे मेरे होठों पे' के साथ रणबीर कपूर की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' के साथ की है। उन्होंने इस विडियो के कैप्शन में लिखा, 'यह बेहद ही प्यारा है।' इस विडियो को नीतू कपूर ने 'लाइक फादर, लाइक सन, के रूप में पेश किया है। बता दें कि ऋषि कपूर का न्यू यॉर्क के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। आए दिन नीतू कपूर ऋषि कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। ऋषि कपूर के मिलने के लिए दीपिका पादुकोण, अनुपम खेर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट न्यू यॉर्क जा चुके हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/31EnL4X
via IFTTT

No comments:
Post a Comment