आम लोगों के साथ ही बी-टाउन सिलेब्स ने गुरुवार को भाई-बहन का प्यारा भरा त्योहार मनाया। बॉलिवुड के सितारों ने सोशल मीडिया पर लोगों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। यहां पर कुछ बी-टाउन सिलेब्स के शुभकामना संदेश हैं... अमिताभ बच्चन : रक्षा बंधन, बहन का प्यार, भाई की सुरक्षा, एक अटूट बंधन। काजोल : कौन कहता है कि सुरक्षा केवल पुरूष ही कर सकते हैं और यह एक केवल एक पक्षीय है? इस रक्षा बंधन पर मेरे बिग सिस मसल्स को सलाम! हैप्पी रक्षा बंधन। अजय देवगन : रक्षा बंधन। जो जिंदगी भर भाई-बहन के बीच के प्यार को मजबूत करता है और उसकी सुरक्षा करता है। सारा अली खान : मेरे बेबी ब्रदर को हैप्पी राखी। आज के दिन मेरे पैर छूने, मुझे पैसे देने, मुझे मिठाई खिलाने और मुझे हग करने, तुम्हारी इन सारी चीजों को मिस कर रही हूं। ईशा देओल : हैप्पी रक्षा बंधन। कुणाल कोहली : हैप्पी रक्षा बंधन। आनंद बख्शी द्वारा लिखे गए और आर.डी.बर्मन द्वारा संगीत से सजाए इस गीत (फूलों का तारों का सबका कहना है) से बढ़कर एक भाई की भावनाओं को कोई और बयां नहीं कर सकता है। आर. माधवन : जब आपकी बहन द्वारा भेजी गई राखी को आपका बेटा आपको पहनाता है। हा हा हा। आप सभी को रक्षा बंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2KAzkEt
via IFTTT

No comments:
Post a Comment