नैशनल अवॉर्ड विनर ऐक्टर की अपकमिंग कॉमिडी फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का ट्रेलर आया है। इस फिल्म में उनका रोल चर्चा में बना हुआ है। आयुष्मान खुराना ने हमेशा बेहतरीन एक्टिंग के दम पर लोगों पर छाप छोड़ी है। फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में वह पूजा नाम की लड़की का रोल निभाएंगे। वहीं, अब आयुष्मान खुराना ने के अवसर पर अपने फैंस के लिए एक विडियो शेयर किया है। इस विडियो में वह लोगों को एक संदेश दे रहे हैं। इस विडियो में आयुष्मान ने कह रहे हैं कि आज रक्षाबंधन के दिन पूजा को फोन न लगाएं और अपने भाई-बहन को कॉल करें। फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के बारे में बात करें तो आयुष्मान खुराना पूजा नाम की लड़की का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा नुसरत भरूचा, अन्नू कपूर, विजय राज, मनजोत सिंह, निधि बिष्ट, राजेश शर्मा, अभिषेक बनर्जी और राज भंसाली भी प्रमुख भूमिका में हैं। राज शांडिल्य के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 13 सितंबर 2019 को रिलीज होगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/30gQZq4
via IFTTT

No comments:
Post a Comment