स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर लोग एक-दूसरे को संदेश भेजकर इंडिपेंडेंस डे की बधाइयां दे रहे हैं। बीटाउन सिलेब्स ने भी आजादी का जश्न मनाते हुए अपने फैन्स को भी इस दिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी सितारों का अलग-अलग अंदाज देखने को मिला। अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन ने झंडे को सल्यूट करते हुए खास फोटो पोस्ट किया जिस पर लिखा है 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं'। इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा, '15 अगस्त हमारा स्वतंत्रता दिवस... जय हिंद... हमारा सम्मान, हमारा गर्व और हमारी खुशी'। अजय देवगन अजय देवगन ने ट्विटर पर लिखा, 'अब जब हम भारत की आजादी के 73वें साल में प्रवेश कर रहे हैं तो मैं उन सभी लोगों को सलाम करता हूं जिनके कारण हमें आजादी मिली। जय हिंद'। काजोल बीटाउन ऐक्ट्रेस काजोल ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए नकारात्मक चीजों से भी आजाद रहने की बात कही। 'हमें आजाद हुए 73 साल हो गए हैं, फिर भी भेदभाव, द्वेष और क्रोध ने हमें जकड़ा हुआ है। क्यों न स्वतंत्रता के सही मायनों को महसूस किया जाए! जय हिंद'। अनुपम खेर अक्सर देश के लिए अपने प्रेम को सोशल मीडिया के जरिए जाहिर करने वाले अनुपम खेर ने न सिर्फ लिखकर बल्कि विडियो पोस्ट करके भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'दुनियाभर में बसे सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हमारा देश दुनिया के सबसे महान देशों में से एक है। आइए हम एकजुट होकर इस देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। हम सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत माता की जय। वन्दे मातरम्'। आयुष्मान खुराना नैशनल अवॉर्ड विजेता ऐक्टर आयुष्मान खुराना ने ट्रडिशनल कपड़े पहन हाथ में तिरंगा लिए तस्वीर पोस्ट की। फोटो में वह झंडे को लहराते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने #HappyIndependenceDay का यूज किया। फरहान अख्तर फरहान अख्तर ने भारत की धर्म निरपेक्षता और विविधता को दर्शाती एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं'। तापसी पन्नू तापसी पन्नू ने बड़े ही खास अंदाज में इंडिपेंडेंस डे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक जीआईएफ विडियो शेयर किया जिसमें वह हाथ में तिरंगा पकड़ी दिखाई दे रही हैं। इसके संग उन्होंने ट्वीट किया 'दुनियाभर में मौजूद सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं'। धर्मेंद्र और सनी देओल धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी देओल ने भी देशवासियों को इस विशेष दिन की बधाइयां दीं। दिग्गज ऐक्टर ने तिरंगे की ग्राफिकल इमेज पोस्ट की और उसके साथ 'हैपी इंडिपेंडेंस डे' लिखा। वहीं सनी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए दो खास विडियो पोस्ट किए। इनमें से एक में लोग म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट राष्ट्रगान की धुन बजाते दिख रहे हैं तो वहीं दूसरे में एक बच्ची इसे गाती नजर आ रही है। ऋषि कपूर न्यू यॉर्क में कैंसर ट्रीटमेंट से गुजर रहे ऋषि कपूर भी देश के लिए सबसे ज्यादा महत्व रखने वाले इस दिवस की शुभकामनाएं देना नहीं भूले। उन्होंने ट्विटर पर तीन तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें से एक में तिरंगा है, दूसरे में वह भारत के नक्शे पर बने तिरंगे के आगे खड़े दिखाई दे रहे हैं तो तीसरी तस्वीर में उनके फोटो के साथ ही फूल और तिरंगा दिखाई दे रहा है। ऋषि कपूर ने इन फोटोज के लिए उन तस्वीरों का इस्तेमाल किया जो उनके जवानी के दिनों की हैं। राजकुमार राव राजकुमार राव ने कुछ समय पहले एक वेब सीरीज के लिए सुभाषचंद्र बोस का किरदार निभाया था। इस सीरीज की एक क्लिप उन्होंने ट्विटर पर शेयर की जिसमें वह तिरंगे को सलाम करते हुए राष्ट्रगान गाते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। अदनान सामी भारत की नागरिकता पा चुके सिंगर अदनान सामी ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने तिरंगे के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और उसके साथ लिखा, 'सभी को खूब सारे प्यार और दुआ के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं'। उन्होंने इसके साथ #JaiHind!!!, #IndependenceDayIndia, #IndependenceDay2019, #ProudToBeIndian का भी इस्तेमाल किया।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2YU2Q12
via IFTTT

No comments:
Post a Comment