स्वतंत्रता दिवस पर कंगना का खास विडियो मेसेज - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 14 August 2019

स्वतंत्रता दिवस पर कंगना का खास विडियो मेसेज

पर बॉलिवुड के सितारों ने भी देश के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए लोगों को इस खास दिन की बधाई दी। इन सिलेब्रिटीज में से एक कंगना रनौत भी रहीं जो अक्सर देशभक्ति से भरे पोस्ट करती रहती हैं। उन्होंने विडियो में न सिर्फ लोगों को विश किया बल्कि समाज के कुछ मुद्दों को लेकर भी बात की। बहन रंगोली चंदेल के ट्विटर पर शेयर विडियो में कंगना देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देती हैं और भारत के उस दौर के बारे में याद करती हैं जब पूरे विश्व में भारत की संस्कृति और सभ्यता की पूरे विश्व में मिसाल दी जाती थी। इसके बाद उन्होंने कहा कि हम में देश के प्रति जो भावनाएं होनी चाहिए वह खो दी है, जिन्हें हमें वापस लाना चाहिए और फिर से अपने देश पर गर्व और सम्मान महसूस करना चाहिए। इसके आगे कंगना ने जात, धर्म, वेष, सेक्स आदि के आधार पर किए जाने वाले पक्षपात को लेकर बात करते हुए युवा पीढ़ी से यह प्रतिज्ञा लेने को कहा कि हमारी सिर्फ एक ही पहचान और धर्म है, जो है भारतीयता। पढ़ें: कंगना ने भारत के भविष्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की चर्चा करते हुए स्वच्छता, प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने, पेड़ लगाने जैसे मुद्दों को भी विडियो में शामिल किया। ऐक्ट्रेस के इस विडियो मेसेज को फैन्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। लोग इसे काफी रीट्वीट भी कर रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/31zgRxM
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages