ड्रीम गर्ल का पहला गाना 'राधे राधे' हुआ रिलीज - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 14 August 2019

ड्रीम गर्ल का पहला गाना 'राधे राधे' हुआ रिलीज

फिल्‍म 'ड्रीम गर्ल' के मेकर्स ने फिल्‍म का पहला गाना 'राधे राधे' रिलीज कर दिया है। इस कलरफुल सॉन्‍ग को देखने के बाद बिना समय गंवाए आप भी थिरकने को मजबूर हो जाएंगे। गाने में और कई सारे बैकग्राउंड डांसरों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। कलरफुल सेट के बीच सभी कृष्‍ण और राधा के गेटअप में दिख रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि त्‍योहारों के सीजन को देखते हुए यह गाना सभी की प्‍लेलिस्‍ट में जुड़ने वाला है। गाने को अमित गुप्‍ता ने गाया है जबकि इसका म्‍यूजिक मीट ब्रदर्स ने दिया है। गाने के बोल कुमार और शब्‍बीर अहमद ने लिखे हैं। देखें गाने का विडियो: बता दें, 'ड्रीम गर्ल' की कहानी एक आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे फीमेल फ्रेंडशिप कॉल सेंटर में जॉब मिल जाती है और वह इकलौता पुरुष कर्मचारी है। इसके लिए आयुष्‍मान अपनी आवाज बदलते हैं और कॉल पर खुद को पूजा बताते हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Mip31Z
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages