विडियो: राधा बन क्या बोले आयुष्मान खुराना? - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 15 August 2019

विडियो: राधा बन क्या बोले आयुष्मान खुराना?

हाल में की आने वाली कॉमिडी फिल्म '' का ट्रेलर रिलीज किया गया। इसके बाद से ही यह फिल्म और इसमें आयुष्मान खुराना के अलग तरह के अवतार की काफी चर्चा चल रही है। फिल्म में आयुष्मान ने सीता, द्रौपदी और राधा जैसे किरदार निभाते भी नजर आएंगे। अब एक विडियो सामने आया है जिसमें आयुष्मान राधा के रूप में सीन देने से पहले तैयार हो रहे हैं। इस विडियो आयुष्मान टाइट कमरबंध और नथनी पहने दिखाई दे रहे हैं और कह रहे हैं कि इस लुक को लेने के लिए उन्हें काफी परेशानी से गुजरना पड़ता है। आयुष्मान यह भी कहते हैं कि नथनी पहन कर उन्हें बैलगाड़ी जैसा महसूस हो रहा है। नुसरत ने यह विडियो शेयर किया है जिसमें वह आयुष्मान से पूछ रहीं हैं कि क्या उन्होंने अपने लहंगे के नीचे कैन-कैन स्कर्ट भी पहनी हुई है तो आयुष्मान जवाब देते हैं, 'कैन-कैन इज कैननॉट।' हालांकि इस लुक के साथ आयुष्मान को हील्स नहीं पहननी पड़ीं क्योंकि सीन में कृष्ण का रोल करने वाले ऐक्टर की हाइट कम थी। इस फिल्म में आयुष्मान और नुसरत के अलावा अनु कपूर और राजेश शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। राज शांडिल्य के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/304mNyD
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages