शाहिद कपूर ने शुरू की अली अब्बास जफर की अगली फिल्म की शूटिंग, फ्रेंच मूवी का है रीमेक - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, 12 November 2021

शाहिद कपूर ने शुरू की अली अब्बास जफर की अगली फिल्म की शूटिंग, फ्रेंच मूवी का है रीमेक

ऐक्टर ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। शाहिद की यह अगली फिल्म डायरेक्टर के डायरेक्शन में बनेगी और जफर ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर यह न्यूज फैन्स को बताई है। यह फिल्म 2011 में रिलीज हुई मशहूर फ्रेंच फिल्म 'न्युइ ब्लांश' का हिंदी रीमेक होगी। इस फिल्म के तमिल और तेलुगू रीमेक पहले ही बन चुके हैं। अली अब्बास जफर ने अपनी और शाहिद की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'चलिए इसे शुरू करते हैं शाहिद कपूर, क्या आप बंदूकों और गैंग्स के पागलपन से भरे सफर के लिए तैयार हैं।' फिल्म में शाहिद कपूर एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में होंगे जो ड्रग्स का धंधा करने वालों के पीछे पड़ा हुआ है। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद पिछली बार अपनी सुपरहिट फिल्म 'कबीर सिंह' में कियारा आडवाणी के साथ नजर आए थे। अब वह अपनी अगली फिल्म 'जर्सी' के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद के साथ मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा शाहिद जल्द ही राज-डीके की वेब सीरीज से डिजिटल डेब्यू भी करने जा रहे हैं। इस सीरीज में राशी खन्ना और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/30dDxZ6
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages