बॉलिवुड ऐक्टर () और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड () इस नवंबर में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। शादी के तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी बीच पत्रलेखा की छोटी बहन पर्णलेखा (Parnalekha) सोशल मीडिया पर एक मजेदार फुटेज शेयर किया है। पर्णलेखा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राखी सावंत के फनी डांस वीडियो का फुटेज शेयर किया है। इस वीडियो में राखी सावंत गोरिल्ला के गेटअप में गाने चोली के पीछे पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। पर्णलेखा ने इसके साथ लिखा, 'पतराज वेडिंग में मेरी इंटिमेट फुटेज।' बताते चलें कि पतराज का हैशटैग पत्रलेखा और राजकुमार राव के नाम पर बनाया गया है। के बारे में बात करें तो ये कपल इस खास दिन को प्राइवेट सेरेमनी के रूप में रख रहे हैं। कहा जा रहा है कि पत्रलेखा अपनी शादी के दिन फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के द्वारा डिजाइन की साड़ी को पहनेगीं और इस बात का खुलासा उनके एक दोस्त ने हाल ही में किया था। दोस्त ने ये भी बताया कि पत्रलेखा हमेशा शादी के दिन सब्यसाची मुखर्जी के द्वारा डिजाइन कपड़े पहनने का सपना था। ये भी सुनने में आ रहा है कि पत्रलेखा ने फैशन डिजाइनर से एक लहंगा और सिल्क का दुपट्टा भी बनवाया है। चर्चा है कि राजकुमार राव ने अपनी होने वाली वाइफ पत्रलेखा के लिए इस स्पेशल डे पर देने के लिए शानदार गिफ्ट प्लान कर रखा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐक्टर से जुड़े एक करीबी सूत्र ने यह बताया है कि राजकुमार राव अपनी शादी के दिन पत्रलेखा को प्यार का स्पेशल टोकन देने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने जब से डेटिंग शुरू की है, राजकुमार उन्हें हाथों से लिखा लव लेटर लिखते रहे हैं। इनमें से कई लेटर पत्रलेखा को उन्होंने नहीं दिए हैं, जो आज भी उनके पास ही है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3krROZm
via IFTTT

No comments:
Post a Comment