बॉलिवुड ऐक्ट्रेस (Shilpa Shetty) अपने बच्चों वियान और समीशा के साथ बीते कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश में थीं और गुरुवार को मुंबई वापस लौट आई हैं। शिल्पा शेट्टी जब एयरपोर्ट से निकल रही थीं तो पपाराजी उनसे तस्वीरें देने के लिए कहने लगे तब उन्होंने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया। उनका वीडियो () सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताते चलें कि शिल्पा शेट्टी अपनी इस ट्रिप के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही थीं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि एयरपोर्ट पर शिल्पा शेट्टी अकेले नजर आ रही हैं। इस दौरान पपाराजी उनसे उनकी तस्वीर लेने के लिए कहते हैं। इस पर शिल्पा शेट्टी पपाराजियों से कहती हैं, 'ले ले भाई।' इसके बाद वह तस्वीरें क्लिक करवाती हैं और पपाराजी उन्हें थैंक्यू बोलते हैं। शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो पर एक फैन ने कॉमेंट करते हुए पूछा, 'राज कुंद्रा कहां हैं।' हिमाचल प्रदेश की ट्रिप के दौरान शिल्पा शेट्टी को अपने पति राज कुंद्रा के साथ एक मंदिर जाते हुए देखा गया था। पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तारी और जमानत के बाद राज कुंद्रा पहली बार पब्लिकली नजर आए थे। बताते चलें कि इस महीन की शुरुआत में राज कुंद्रा ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिए थे। राज कुंद्रा को जुलाई पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया गया था और करीब दो महीने जेल में रहने के बाद रहने किया गया था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3bYuSwp
via IFTTT

No comments:
Post a Comment